Sunday, 2 February 2025
मेरी फिल्म "मुझे बचा लो" विश्व के हर व्यक्ति को देखनी चाहिए - महावीर कुमार सोनी - Mahaveer Kumar Soni (Filmmaker, Media person and Astrologer)
बचपन से ही सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति जबरदस्त रुझान रहा, इसी रुझान का परिणाम था विभिन्न प्रकार से अपने सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करना, फिल्म लाइन में आने से पहले इसके तरीके अलग थे, जब थोड़ी बहुत फिल्म मैकिंग एवं अभिनय की जानकारी हुई तो लगा कि अपने द्वारा पूर्व सोचे और चलाए गए जनहितकारी कार्यों को फिल्मों द्वारा पूर्ण किया जाए| फिल्म लाइन की उस समय अच्छी खासी जानकारी व अनुभव नहीं था किन्तु जुनून अवश्य था, जिसके कारण मुझे बचा लो जैसी सार्थक फिल्म बन पाई| यह फिल्म वैसे तो विश्व में बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग खतरे, ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के उपायों पर आधारित थी| किन्तु यू ट्यूब पर अपलोड होने के कुछ माह बाद ही जब कोरोना जैसी व्याधि ने जब पूरे विश्व को घेरा तो मुझे लगा कि यह फिल्म अन्य कई दृष्टि कोणों से भी प्राणी मात्र के लिए अत्यंत उपयोगी है, इस फिल्म में बताए गए सुझावों को अपनाने की एवं दूसरों लोगों तक पहुंचाने की विशेष आवश्यकता है| तब मैंने इस फिल्म में इसके इंग्लिश रूपांतरण के साथ इसको यू ट्यूब पर फिर अपलोड करवाया, जिससे हिन्दी न जानने वाले भी इसको देख सकें और सर्वत्र इसका लाभ हो| इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में काफी समय लगा, तकनीकी विषय था जिस पर रिसर्च करने में बहुत कठिनता व श्रम के साथ कार्य पूर्ण हुआ| बादमें मुख्य अदाकारी भी मैंने (महावीर कुमार सोनी Mahavir Kumar Soni) ने की| दूसरे मुख्य किरदार महाराज जी, सब कार्य में प्रमुख भूमिका मिताली सोनी का तो सबसे ज्यादा योगदान था ही, सुरेखा सोनी ने भी जनहित में अच्छी पहल के तहत अपनीअदाकारी द्वारा इस पुण्य कार्य को पूर्ण करने में भागीदारी निभाई|
Subscribe to:
Comments (Atom)